लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के आज के कार्यक्रम
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह आज रविवार 14 जून को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह सुबह 10 बजे दादा ईश्वरदास रोहाणी वार्ड स्थित प्रियदर्शिनी कॉलोनी में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत आयोजित पौधारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम में, दोपहर 12 बजे जस्टिस श्री धर्माधिकारी जी के आवास पर प्रबुद्धजन संपर्क कार्यक्रम में, दोपहर 12.30 बजे फ्लाईओवर पर रानी दुर्गावती प्रगति पथ यात्रा में तथा शाम 4 बजे पार्टी के रानीताल स्थित संभागीय कार्यालय में बुद्धिजीवी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें