जबलपुर में जुटे आप कार्यकर्ता, संभागीय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार
23 जून के संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने जुटी आम आदमी पार्टी, तैयारियों को लेकर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
जबलपुर, 14 जून 2026। आम आदमी पार्टी जबलपुर द्वारा आगामी 23 जून 2026 को आयोजित संभागीय सम्मेलन एवं पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के प्रस्तावित जबलपुर दौरे की तैयारियों को लेकर रविवार को घंटाघर स्थित इंडियन कॉफी हाउस में जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री रामकिशोर शिवहरे ने संभागीय सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगा। इस अवसर पर कई नए साथियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष रितेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संभागीय सम्मेलन पार्टी के विस्तार और जनसंपर्क अभियान को नई दिशा देगा। सम्मेलन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न समितियों के गठन पर भी चर्चा की गई।
बैठक में जिला संगठन मंत्री दिनकर शुक्ला, जगदीश माली, युवराज विश्वकर्मा, बलराज सिंह, एडवोकेट केशवानंद सेन, सोनू भट्टाचार्य, अमरेश पटेल, धर्मदास आचार्य, सुमन चौधरी, वसीम खान, पंचम झा, मनोज सैनी, चंद्रभान विश्वकर्मा, आदेश दुबे, भूपेन दुबे, आनंद तिवारी, कमलेश त्रिपाठी, रत्नेश करसा, प्रवीण परसाई, हरप्रीत सिंह, चंद्रभूषण सिंह, श्याम झरिया, संजय पटेल, प्रशांत चौकसे, राकेश खताबिया, गेंदालाल, राजेश प्रजापति, मदन शर्मा, सुशील शर्मा, कमलेश शर्मा, महेश शर्मा, विवेक कुमार राय, मोहम्मद मकबूल खान सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सम्मेलन के प्रचार-प्रसार, स्वागत व्यवस्था, पंजीयन, मंच संचालन, आवागमन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 23 जून को आयोजित होने वाले संभागीय सम्मेलन को ऐतिहासिक, सफल और जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने का संकल्प लिया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें