पार्टी नेतृत्व ने जताया भरोसा, गौरी शंकर कुशवाहा बने
मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के जिला अध्यक्ष
कटनी। अखिल भारतीय हिंद क्रांति पार्टी ने संगठन विस्तार एवं मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गौरीशंकर कुशवाहा को मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार बक्शी की अनुशंसा पर की गई।
गौरीशंकर कुशवाहा, निवासी कन्वारा, तहसील एवं जिला कटनी, लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनकी कार्यकुशलता, संगठन के प्रति समर्पण तथा जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार बक्शी ने कहा कि गौरीशंकर कुशवाहा के नेतृत्व में मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को नई गति मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और विचारों को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने में सहायता मिलेगी।
अपने नियुक्ति पत्र प्राप्त होने के बाद गौरीशंकर कुशवाहा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति को लेकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और संगठन के विस्तार को लेकर नई संभावनाओं की उम्मीद जताई जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें