जनता के बीच फिर उतरेंगे विधायक अभिलाष पांडे - HIND KRANTI MEDIA

HIND KRANTI MEDIA

Hind Kranti Media - भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है। यहां राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य, व्यापार और देश-दुनिया की ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं।..............................

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 16 जून 2026

जनता के बीच फिर उतरेंगे विधायक अभिलाष पांडे

 जनता के बीच फिर उतरेंगे विधायक अभिलाष पांडे, 
तिलक वार्ड में होगा व्यापक जनसंपर्क 

जबलपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल "12 साल बेमिसाल" पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. अभिलाष पांडे 17 जून को पंडित बाल गंगाधर तिलक वार्ड में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1 बजे टाउन हॉल गार्डन (विक्टोरिया हॉस्पिटल के पास) आयोजित वरिष्ठजन सम्मान समारोह से होगा, जहां समाज के विभिन्न वर्गों के वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसके पश्चात दोपहर 2 बजे से जनसंपर्क अभियान प्रारंभ होगा। विधायक डॉ. पांडे दुर्गा मंदिर में पूजन-अर्चन कर क्षेत्र के व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समाजों के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प पर चर्चा की जाएगी।

जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत रजक समाज, सुदर्शन समाज, शिवहरे, जायसवाल, सिंधी समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया जाएगा। शाम 5 बजे गलगला स्थित दुर्गा मंदिर में पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

भाजपा पंडित बाल गंगाधर तिलक वार्ड एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल द्वारा वार्ड के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि विधायक डॉ. अभिलाष पांडे लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर जनता के बीच पहुंच रहे हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad