प्रखर वक्ता एवं जनप्रिय विधायक डॉ. अभिलाष पांडे को जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं की बौछार
उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक, प्रखर वक्ता एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि डॉ. अभिलाष पांडे के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रभर से उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ प्राप्त हो रही हैं। इसी क्रम में समाजसेवी एवं पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा मध्य प्रदेश श्री अवधेश यादव ने अपने सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
श्री अवधेश यादव ने कहा कि "सेवा ही संकल्प" के ध्येय को सार्थक करने वाले डॉ. अभिलाष पांडे हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व, प्रखर वक्तृत्व कला एवं जनहित के कार्यों के माध्यम से उन्होंने समाज में एक अलग पहचान स्थापित की है। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिली है।
उन्होंने मां नर्मदा मैया, माता रानी, कुलदेवी, गुरुजनों एवं माता-पिता के आशीर्वाद से डॉ. पांडे के उत्तम स्वास्थ्य, यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें सदैव जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की शक्ति एवं प्रेरणा प्रदान करें।
इस अवसर पर दीनदयाल मंडल एवं पंडित बाल गंगाधर तिलक वार्ड के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से भी डॉ. अभिलाष पांडे को जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर जनसेवा एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें