CSR के माध्यम से आयुध निर्माणी खमरिया का सहयोग, पुलिस बेड़े में शामिल हुए नए वाहन
जबलपुर, 10 जून 2026। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। आयुध निर्माणी खमरिया (म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड) द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत जबलपुर पुलिस को 2 महेन्द्रा बुलेरो और 8 होंडा एक्टिवा वाहन उपलब्ध कराए गए।
पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में आयुध निर्माणी खमरिया के मुख्य महाप्रबंधक श्री शैलेश वगेरवाल ने वाहनों की चाबियां पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय (आईपीएस) को सौंपीं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार नए वाहनों के शामिल होने से शहर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और प्रतिक्रिया समय बेहतर होगा।होंडा एक्टिवा का उपयोग भीड़भाड़ वाले बाजारों, संकरी गलियों एवं शहरी क्षेत्रों में त्वरित पेट्रोलिंग के लिए किया जाएगा, जबकि बुलेरो वाहनों को ग्रामीण इलाकों और दूरस्थ क्षेत्रों में गश्त के लिए तैनात किया जाएगा।वाहन प्राप्त करने के बाद पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय ने आयुध निर्माणी खमरिया के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस सहयोग से पुलिस बल की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए संसाधनों के माध्यम से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।कार्यक्रम में आयुध निर्माणी खमरिया के जनरल मैनेजर श्री अशोक कुमार मीना, सीनियर मैनेजर श्री अविनाश शंकर सहित संस्थान के कई अधिकारी उपस्थित रहे।वहीं पुलिस विभाग की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सतीष साहू, श्री उदयभान बागरी, उप पुलिस अधीक्षक बी.एस. गोठरिया, संतोष शुक्ला, हेमंत, रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।CSR योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराए गए ये वाहन पुलिस की परिचालन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उद्योग और प्रशासन के बीच सहयोग की मिसाल भी हैं। अधिकारियों का मानना है कि ऐसे प्रयासों से आधुनिक संसाधनों के माध्यम से नागरिक सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।गश्त व्यवस्था को मिलेगी नई गतिपुलिस अधीक्षक ने जताया आभारसमारोह में रहे कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूदजनसुरक्षा के लिए साझेदारी का उदाहरण
जबलपुर, 10 जून 2026। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। आयुध निर्माणी खमरिया (म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड) द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत जबलपुर पुलिस को 2 महेन्द्रा बुलेरो और 8 होंडा एक्टिवा वाहन उपलब्ध कराए गए।
पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में आयुध निर्माणी खमरिया के मुख्य महाप्रबंधक श्री शैलेश वगेरवाल ने वाहनों की चाबियां पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय (आईपीएस) को सौंपीं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार नए वाहनों के शामिल होने से शहर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और प्रतिक्रिया समय बेहतर होगा।
होंडा एक्टिवा का उपयोग भीड़भाड़ वाले बाजारों, संकरी गलियों एवं शहरी क्षेत्रों में त्वरित पेट्रोलिंग के लिए किया जाएगा, जबकि बुलेरो वाहनों को ग्रामीण इलाकों और दूरस्थ क्षेत्रों में गश्त के लिए तैनात किया जाएगा।
वाहन प्राप्त करने के बाद पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय ने आयुध निर्माणी खमरिया के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस सहयोग से पुलिस बल की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए संसाधनों के माध्यम से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम में आयुध निर्माणी खमरिया के जनरल मैनेजर श्री अशोक कुमार मीना, सीनियर मैनेजर श्री अविनाश शंकर सहित संस्थान के कई अधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं पुलिस विभाग की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सतीष साहू, श्री उदयभान बागरी, उप पुलिस अधीक्षक बी.एस. गोठरिया, संतोष शुक्ला, हेमंत, रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
CSR योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराए गए ये वाहन पुलिस की परिचालन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उद्योग और प्रशासन के बीच सहयोग की मिसाल भी हैं। अधिकारियों का मानना है कि ऐसे प्रयासों से आधुनिक संसाधनों के माध्यम से नागरिक सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
गश्त व्यवस्था को मिलेगी नई गति
पुलिस अधीक्षक ने जताया आभार
समारोह में रहे कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद
जनसुरक्षा के लिए साझेदारी का उदाहरण


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें